Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में पुलिस ASI को वाहन ने कुचला, मौत:अक्टूबर में होना था रिटायर; आस्ट्रेलिया से बेटे के आने पर होगा संस्कार

हरियाणा में करनाल के इंद्रगढ़ गांव के पास एक अज्ञात वाहन से पुलिस के एक ASI को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रात को घने कोहरे का फायदा उठाकर ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया। मृतक ASI की पहचान ऋषिपाल के तौर पर हुई है। वह अगले साल अक्टूबर महीने में रिटायर्ड होने वाले थे। इनका बेटा आस्ट्रेलिया में है और उनके आने के बाद कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी देते हुए ग्रामीण अनुज ने बताया कि एएसआई ऋषिपाल फिलहाल मधुबन थाने में तैनात था। शुक्रवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर घर से इन्द्री बाजार में कुछ सामान लेने के लिए जा रहा था। इंद्री रोड पर चढ़ा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन से उसे टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गया तो वाहन उसको कुचलते हुए ऊपर ये निकल गया।

सड़क से गुजर रहे लोगों ने ऋषिपाल को इंद्री अस्पताल में पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में उसकी बाइक भी बुरी तरह से टूट गई है। वहीं सूचना मिलते ही ऋषिपाल के परिजन अस्पताल पहुंचे। रात को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। कल बड़े बेटे के आस्ट्रेलिया से वापस आने के बाद राजकीय सम्मान के साथ गांव में उनका अंतिम संस्कार होगा।

परिजन अनुज ने बताया कि ऋषिपाल सन 1993 में पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। अब उसे पुलिस महकमें में नौकरी करते हुए 30 साल हो चुके थे। मौजूद समय वह मधुबन थाने में ASI के पद पर तैनात था और अगले साल अक्टूबर माह में उसकी रिटायरमेंट थी।

इन्द्री थाना के SHO राजपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। ताकि आरोपी वाहन चालक की पहचान हो सकें। कल गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version