Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के गांव भैसरु कलां मैन रोड के पास चाकू मारकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम गांव भैसरु कलां मैन रोड के पास चाकू के बल पर हुई लूट की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को अदालत के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि दिनांक 24.10.2022 को गांव जोला जिला मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद हसन की शिकायत के आधार पर अभियोग संख्या अंकित कर जांच शुरु की गई। जो शिकायत के आधार पर पाया गया मोहम्मद हसन ट्रक पर (18 टायरी) ड्राईवर का काम करता है। दिनांक 23.10.2022 को मोहम्मद हसन अपने कंडकर साथी मोहसिन के साथ ट्रक मे जिला मुजफ्फरनगर मेरठ से नारनौल क्रेशर लेने के लिए गये हुए थे। रात करीब 8 बजे मोहम्मद हसन अपने ट्रक मे क्रेशर भरवाकर रात करीब 8 बजे वापिस नारनौल से मेरठ के लिए चल पडे। दिनांक 24.10.2022 को सुबह के समय करीब 3 बजे मोहम्मद हसन ने चाय पीने के लिए अपने ट्रक को गांव भैसरु कलां के मैन बस अड्डा के पास हाईवे पर गाडी को रोक लिया। दोनो ट्रक मे बैठे चाय पी रहे थे तभी पीछे से गाडी सवार युवक आए व मोहम्मद हसन के पास ट्रक मे चढकर चाकू के बल पर दोनो के मोबाइल फोन व मोहम्मद हसन से 17 हजार व कंडकर से 3 हजार रुपये छीन लिये। युवक ने मोहम्मद हसन की साथल पर चाकू से वार किया व रुपये, मोबाइल फोन छीनकर गाडी मे सवार होकर मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच उप.नि. अनूप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 30.01.2022 को आरोपी अमित उर्फ मोनू पुत्र सुखबीर निवासी गांव बेरी हाल गांव सबोली जिला सोनीपत, रविन्द्र उर्फ सन्नी पुत्र मनोहर लाल निवासी माल्हा माजरा हाल गांव सबोली जिला सोनीपत व हिमांशु पुत्र रविन्द्र उर्फ पप्पू निवासी नरेला दिल्ली को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपियो पर हत्या, चोरी, लूट व अन्य के कई मामले दर्ज है जिनमे आरोपी गिरफ्तार होकर सोनीपत जेल मे बंद है।

Exit mobile version