Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे मेडिकल स्टोर से रुपए चोरी करने वाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहतक के कलानौर थाना पुलिस ने मेडिकल स्टोर से पैसे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कलानौर का हर्ष है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे एक दिन की रिमांड पर लिया है, ताकि चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके। कलानौर थाना प्रभारी देशराज सिंह ने कलानौर के रवि ने शिकायत दी थी कि उसका एक निजी अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर है। 8 मई को मेडिकल स्टोर पर था। किसी कार्य से पड़ोस के मेडिकल स्टोर पर गया था। तभी अज्ञात युवक मेडिकल स्टोर से 14700 रुपए और अन्य सामान चोरी कर ले गया। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जांच के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया था, जिसे गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version