Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पुलिस ने अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी किया गिरफ्तार:महेंद्रगढ़ की लड़की पर बना रहा था शादी का दबाव

रोहतक जिले में पुलिस टीम ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो वायरल करके शादी का दबाब बनाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।

रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी निवासी राहुल के रूप में हुई है।

पीजीआईएमएस थाने के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि जिला महेन्द्रगढ़ निवासी लड़की रोहतक में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लड़की और राहुल आपस में पहले दोस्त थे। लड़की ने दोस्ती तोड़ने की कोशिश की तो युवक लड़की को फोटो वायरल करने और मरने की धमकी देने लगा।

युवक जबरदस्ती लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा है। जब लड़की ने शादी से मना किया तो आरोपी युवक राहुल ने लड़की की फोटो वायरल की। वहीं पीड़िता ने फोटो वायरल करने के बाद पुलिस को शिकायत दी। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर कई आईडी बनाकर लड़की के घर वालों और दोस्तों के पास भी उसकी फोटो भेज दी। जिसके आधार पर पीजीआईएमएस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

Exit mobile version