Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ़्तार


 
रोहतक में एंटी नारकोटिक्स सेल रोहतक की टीम ने युवक को 1 किलो 580 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी युवक को नशीला पदार्थ बेचने वाले युवक को गिरफ़्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल पी.एस.आई मनोज ने बताया कि गत दिनो स.उप.नि. संदीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये बोहर से सोनीपत रोड की तरफ पैदल आ रहे नरेन्द्र पुत्र दयानन्द निवासी गाव पाक्समा को गिरफ़्तार किया था। युवक से 1 किलो 580 ग्राम चरस बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 123/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया। दिनांक 02.05.2025 को आरोपी भौपिन्द्र पुत्र काभम्म दास निवासी गांव चिडौली जिला शिमला को गिरफ़्तार किया गया है। भौपिन्द्र ने नरेंद्र को नशीला पदार्थ बेचा था।

Exit mobile version