रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया गया है। युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि स.उप.नि. संदीप के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम बस अड्डा गेट न. 03 के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये राजीव गांधी स्टेडियम सेक्टर-6 के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विकास उर्फ़ विक्की पुत्र बृजेश निवासी रुखी हाल लाढोत रोड सूर्या कॉलोनी के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक पिस्तौल बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग संख्या 18/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!