रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने प्रभावी रूप से गश्त करते हुए मोटरसाइकिल सवार युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।  

      प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व में एवीटी स्टाफ की टीम पुरानी मील शुगर के पास गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। पुछताछ पर युवक की पहचान जतीन उर्फ छोटू पुत्र विजय निवासी भराण रोहतक हाल सन्त कॉलोनी खरखोदा जिला सोनीपत के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी कालोनी में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 110/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!