Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पुलिस ने IPL में सट्टा लगाते 2 युवक किये गिरफ्तार:फैक्ट्री में रेड कर 11 मोबाइल भी किये बरामद

रोहतक में एक फैक्ट्री के अंदर आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए 2 युवकों को पुलिस ने काबू किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 11 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें से 8 स्मार्टफोन व 3 की पेड वाले मोबाइल है। पुलिस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सट्टा खिलाते हुए पकड़े गए आरोपियों में राहुल उर्फ रिंकू निवासी सुनारों वाली गली रेलवे रोड व प्रवीन निवासी जनता कॉलोनी के रूप में हुई। दोनों न्यू आईडीसी में बनी फैक्ट्री के अंदर फोन पर ही मैच का भाव व सैशन तय करते हुए लोगों को सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने रेड मारते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथ सट्टा खिलाते हुए पकड़ा।

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने के दौरान आरोपी कमरे में टैब, मोबाइल, लैपटॉप व रजिस्टर लेकर बैठे थे। रजिस्टर में लोगों के नाम व कीमत लिखी जा रही थी। दोनों फोन पर लाइव मैच देखकर भाव सैशन बताकर सट्टा लगवा रहे थे। रेड के दौरान मोबाइल पर आरसीबी व पंजाब का मैच चल रहा था, जिसमें पंजाब की बैटिंग आई हुई थी।

रेड के दौरान पुलिस ने 8 स्मार्ट फोन पकड़े, जिनमें सैमसंग गैलेक्सी F23 5G, सैमसंग गैलेक्सी M14 5G, सैमसंग गैलेक्सी M14, सैमसंग गैलेक्सी F04, सैमसंग गैलेक्सी M14 5G, सैमसंग गैलेक्सी F23 5G, सैमसंग गैलेक्सी S20 FE 5G, सैमसंग गैलेक्सी A13 शामिल रहे। वहीं KEY PAD वाले मोबाइल में तीनों ITEL कंपनी के है।

सिटी थाना एसएचओ एसआई राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर न्यू आईडीसी की एक फैक्ट्री में छापा मारा, जहां एक कमरे के अंदर दो लोगों को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया है। आरोपियों में राहुल उर्फ रिंकू व प्रवीन शामिल है। मौके से मोबाइल व अन्य सामान जब्त किया गया है। पुलिस मामले में दोनों से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version