Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

झज्जर में पुलिस और किसान एक बार फिर आमने-सामने:उपमुख्यमंत्री का विरोध को दिखाये काले झंडे ; पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा

हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पहुंचने से पहले ही पुलिस व किसान आमने-सामने हो गए। तीन कृषि कानूनों के विरोध में हाथों में काले झंडे और नारेबाजी करते हुए किसानों को उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर पहले ही पुलिस ने रोक किया। उसके बाद किसानों के साथ हल्की धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन कर रहे किसान नहीं रूके तो उन पर हलका वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। स्थित तनावपूर्ण होने के बाद डीसी श्याम लाल पूनिया व एसपी राजेश दुग्गल किसानों को समझाने के लिए पहुंचे।

डीसी ने किसानों को लोकतांत्रिक तरीके से कार्यक्रम से दूर रहकर विरोध-प्रदर्शन का निवेदन किया। दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम के चलते झज्जर में भारी पुलिसबल तैनात किया गया हैं। दरअसल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को कुछ देर बाद झज्जर के नेहरू कॉलेज के ऑडिटोरियम में बायोमेट्रिक यंत्र उपलब्ध कराने के कार्यक्रम में पहुंचना हैं।

उप मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए झज्जर पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के अलावा आसपास भारी पुलिसबल तैनात किया हुआ हैं। इसके साथ ही बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। इसी बीच 200 से ज्यादा किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध जताने के लिए कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़ गए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड्स लगाए थे। काफी देर पुलिस व सुरक्षाबलों के साथ हुई बहस के बाद किसानों ने बेरिकेड्स हटा दिए और आगे की तरफ बढ़ गए।

किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। स्थित अभी तनावपूर्ण बनी हुई हैं। वहीं विरोध करने वाले किसानों के बीच डीसी श्याम लाल पूनिया व एसपी राजेश दुग्गल पहुंचे। डीसी श्याम लाल पूनिया ने किसानों से निवेदन करते हुए कहा कि यह सामाजिक संस्था का कार्यक्रम हैं। आप लोकतांत्रिक ढंग से अपना विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम स्थल से दूर रहकर करें। उन्होंने कहा कि बैरिकेडिंग तोड़कर आप आगे बढ़े, लेकिन सम्मान की लाइन को ना तोड़े। डीसी बोले कि हम भी हैं आप ही के बच्चे है और सरकार की ड्यूटी कर रहे हैं। ड्यूटी में बाधा ना पहुंचाये।

Exit mobile version