Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट:बम निरोधक व स्वॉट टीम ने खंगाले बाजार, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चैक किया सामान

रोहतक जिले में गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। SP नरेंद्र बिजारणिया के निर्देशानुसार बम निरोधक दस्ता प्रभारी रामनिवास के नेतृत्व में स्वॉट टीम व बम निरोधक दस्ता टीम ने आधुनिक हथियारों से लैस होकर शहर में सर्च अभियान चलाया।

बम निरोधक दस्ता प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस की टीम हर परिस्थिति से निपटने में पुरी तरह से सक्षम है। इसका सीधा संपर्क जिला कंट्रोल रूम व उच्च अधिकारियों के साथ है। टीम के पास बम का पता लगाने व उसे डिफ्यूज करने के सभी उपकरण मौजूद है। टीम ने शहर में भीड़ भाड़ वाले सभी क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए लोगों को जागरूक भी किया।

बम निरोधक दस्ता प्रभारी निरीक्षक रामनिवास ने बताया कि टीम ने बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाते हुए यात्रियों के सामान की जांच की। साथ ही व्यस्तम बाजार रेलवे रोड, किला रोड, शोरी मार्केट, कपड़ा मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी कैंप मार्केट, भिवानी स्टैंड, डी पार्क पर सर्च अभियान चलाया। टीम ने यात्रियों से गहनता से पूछताछ की।

गणतंत्र दिवस को देखते हुए सीआईडी टीम व ईआरवी स्टाफ ने मिलकर शहर के सभी होटलों व धर्मशालाओं में सर्च आपरेशन चलाया। साथ ही सभी ढाबों पर भी पूछताछ की। टीम ने ढाबों व होटल संचालकों को निर्देश दिए कि आने वाले सभी ग्राहकों का रिकार्ड अपने पास रखे। बिना आधार कार्ड की कॉपी के कमरा न दें। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

Exit mobile version