Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ब्रजमंडल यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट: पिछले साल नूहं में हुई थी हिंसा; आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर भी निगरानी, जाएंगे जेल

सावन माह में सोमवार को प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी नूंह स्थित भोले बाबा के मंदिर पर जल अभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। गत वर्ष यात्रा के दौरान हुए विवाद को देखते हुए इस वर्ष पलवल जिला पुलिस भी पहले ही अलर्ट मोड़ पर है।

पलवल के एसपी चंद्रमोहन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट ना डालें जिससे किसी व्यक्ति की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती हो या धार्मिक सौहार्द को खतरा पैदा हो।

एसपी ने कहा कि किसी भी तरह का अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति व धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो, फोटो या अभिलेख ना डालें। अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह ना फैलाएं। अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी।

पलवल में भी हुई थी आगजनी

एसपी ने बताया कि, जिला पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। समाज में आपसी भाईचारा बनाकर रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जिला नूहं में 22 जुलाई को प्रस्तावित जल अभिषेक यात्रा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। क्योंकि गत वर्ष यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद जिला पलवल में आगजनी, तोड़फोड़ व मारपीट की वारदातें हुई थी।

एसपी चंद्र मोहन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें, आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।

Exit mobile version