Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पुलिस की कार्रवाई:चोरी की 4 वारदातों का खुलासा, 4 आरोपी काबू, अलग-अलग स्थानों पर दिया था वारदात को अंजाम

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। इससे अन्य घटनाओं का खुलासा हाेने की उम्मीद है। एक आरोपी पर झज्जर और रोहतक जिले में करीब 10 केस दर्ज हैं।

केस-1 : अमन को काबू किया

गांव रिटौली निवासी रिंकी के घर 15 मई काे चाेरी हुई थी। इस संबंध में शिवाजी काॅलोनी थाने में केस दर्ज है। पुलिस ने इसी गांव के ही अमन को काबू किया गया है।केस-2 : बेदवा का रहने वाला वीरेंद्र गिरफ्तार

12 मई को ऑफिस में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को महम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरेंद्र गांव बेदवा का रहने वाला है। महम थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि मीना की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

केस-3 : गांव गढ़ी सांपला के लक्ष्य पर कई केस

सांपला थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि चाेरी की वारदात में शामिल गांव गढ़ी सांपला के लक्ष्य काे काबू किया। आरोपी ने ट्यूबवेल का सामान चोरी किया था। उस पर 10 मामले दर्ज हैं।

केस-4: बाइक चोरी में काबू

12 मई को बस स्टैंड से बाइक चाेरी हाे गई थी। कलानौर थाना पुलिस ने मिताथल के गोविंद को गिरफ्तार किया है। कलानौर प्रभारी थाना राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने बस स्टैंड से बाइक चोरी की थी। इस संबंध में गगनदीप ने शिकायत दर्ज कराई थी।

Exit mobile version