हरियाणा सरकार प्रदेश को विकासशील बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, वही सरकार इसी महीने जनता को एक बड़ा तोहफा देने वाली है। बता दे कि हरियाणा में जल्द ही मारुति का तीसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगने वाला है इसका शिलान्यास PM नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 28 अगस्त को करेंगे। बता दे कि हरियाणा के मानेसर और गुरुग्राम स्थित 2 प्लांट पहले से ही कार्य कर रहे है। वहीं तीसरा मारुति प्लांट अब सोनीपत जिले के खरखोदा IMT में लगभग 900 एकड़ जमीन में स्थापित करने जा रही है।
इस प्लांट के निर्माण मे लगभग 20 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश पॉसिबल है। इस प्लांट में प्रत्येक वर्ष लगभग 2.5 लाख मारुति कारों का निर्माण किया जाएगा। वही गुरुग्राम और मानेसर के प्लांट में प्रतिवर्ष 15.5 लाख कारे बनती है। मारुति के प्रबंधन ने 900 एकड़ जमीन खरखौदा मे ट्रांसफर कर दी गई है। इस जमीन पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दो अलग-अलग प्लांटो का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 100 एकड़ के प्लांट में सुजुकी मोटरसाइकिल बनाई जाएगी।
बुधवार को हरियाणा के BJP प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मारुति के पलायन को लेकर झूठी अफवाहें फैलाई थी. ऐसी अफवाह उड़ाने वालों को 28 अगस्त को खरख़ौदा में आकर देखना चाहिए, मारुति की तीसरी Unit आ रही है या जा रही है। हरियाणा के Deputy CM दुष्यंत ने बताया कि वर्ष 2024 तक इस मारुति प्लांट में कारों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्लांट के लिए जमीन खरीदने में 2400 करोड़ रूपये से भी अधिक खर्च हुए हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष RC भार्गव ने बताया कि आने वाले 8 सालों में मारुति कंपनी अपने चरम पर होगी। इस कंपनी के निर्माण से बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। CM मनोहर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1983 में गुरुग्राम जिले में मारुति का पहला Plant स्थापित किया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि करीब 75 प्रतिशत युवाओं को नौकरी मिलेगी और इसमें कार्य करने वाले युवाओं को 50000 की जगह 30000 रूपये सेलर Salary दी जाएगी।

