नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा. बता दें कि बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है और इस वजह से वो एनडीए गठबंधनों के साथ मिलकर सरकार बना रही है. ऐसे में एनडीए समर्थक जेडीयू और टीडीपी की भूमिका भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है. सूत्रों की मानें तो नरेंद्र मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में ललन सिंह से लेकर राम मोहन नायडू और चिराग पासवन आदि नेता आज शपथ ले सकते हैं. 

सूत्रों के मुताबिक डिजिटल भूमि को प्राप्त हुई जानकारी के

अनुसार, जीतनराम मांझी, नितिन गडगरी, सुदेश महतो, एचडी कुमार स्वामी, राजनाथ सिंह, प्रह्लाद जोशी, जयंत चौधरी, राम मोहन नायडू, पी चंद्रशेखर, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी और चिराग पासवान के पास मंत्री पद की शपथ ग्रहण कॉल गया है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. यह सभी मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेंगे

. जिन अन्य लोगों के शपथ लेने की संभावना है

, उनमें वे लोग शामिल होंगे जिन्हें इस्पात, नागरिक उड्डयन और कोयला जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के मंत्रालय सौंपे गए हैं.

10 साल में पहली बार बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल करने से चूक गई है और इसका प्रभाव शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल की बनावट पर भी दिखेगा. सहयोगी दल, खास तौर पर चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड एक से अधिक मंत्री पद के लिए दबाव बना रहे हैं. अन्य दलों को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की जरूरत होगी.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!