प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 25 सितंबर को हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में भाजपा की रैली में शामिल हो्ंगे। गोहाना बाइपास पर जन आशीर्वाद रैली के लिए 25 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। एसपीजी और स्थानीय पुलिस ने पूरे क्षेत्र को कब्जे में लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मोदी बुधवार दोपहर को यहां पहुंचेंगे। साथ ही 22 हलकों से भाजपा कैंडिडेट अपने समर्थकों की भीड़ लेकर रैली में पहुंचेंगे। मोदी इनके लिए जनता से वोट की अपील करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि 22 विधानसभा के कार्यकर्ता जन आशीर्वाद रैली में पहुंचेंगे। सोनीपत लोकसभा की 9 और रोहतक लोकसभा की 9 अलग-अलग विधानसभा और 4 पानीपत विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता और प्रत्याशी शामिल होंगे। रैली स्थल पर लोगों को बैठने के लिए 8 ब्लॉक बनाए गए हैं। करीब 22 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।
