प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। जींद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राज्य की कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें सबसे बड़ी उपलब्धि देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन का शुभारंभ है, जो जींद और सोनीपत के बीच चलेगी।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन भी किया गया, जिससे रेलवे कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (हरियाणा पैकेज-5), अंबाला-काला अंब राष्ट्रीय राजमार्ग, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग और हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का भी शुभारंभ और शिलान्यास किया गया।

सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से हरियाणा में परिवहन, कनेक्टिविटी, उद्योग और रोजगार को नई गति मिलेगी। वहीं, हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के साथ भारत स्वच्छ ऊर्जा आधारित रेल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!