आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं ,आज PM मोदी फरीदाबाद के 133 एकड़ भूमि परिसर में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसमें 2600 बिस्तर सहित अत्याधुनिक इलाज की सुविधाएं होंगी। बता दें कि इस Hospital की नीव सन 2008 में रखी गई थी। 9 March 2008 को सेक्टर-12 के हुड्डा ग्राउंड में माता अमृतानंदमयी का आध्यात्मिक शिविर लगाया गया था।
उस दौरान यह मांग उठाई गई थी कि दक्षिण भारत की तरह दिल्ली के नजदीक फरीदाबाद में भी एक बड़ा शिक्षा और स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए। प्रमोद गुप्ता ने अम्मा और उनकी टीम को जानकारी दी कि फरीदाबाद का नहर पार क्षेत्र दिल्ली और नोएडा के नजदीक ग्रेटर फरीदाबाद के रूप में विकसित हो रहा है। इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी काफी बढ़िया थी, जिस वजह से यह Delhi – NCR का हब बनेगा. शिक्षा या स्वास्थ्य केंद्र से आसपास के 100 किलोमीटर क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा।
शिविर के दौरान भी फरीदाबाद में अम्मा से मिलने के लिए काफी लोग पहुंचे थे। अम्मा ने उनसे भी बड़ा स्वास्थ्य केंद्र बनवाने संबंधित Feedback लिए थे। अम्मा के लगभग सभी अनुयायियों ने इस केंद्र के निर्माण के लिए सहमति प्रदान की, इसके साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में इसके सामाजिक फायदों के बारे में भी चर्चा की गई। उसके बाद अम्मा ने तत्काल प्रभाव से अपने मठ के स्वामी निजाममृतानंद को फरीदाबाद का यह Project पूरा करने की जिम्मेदारी सौंप दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज Chandigarh मेडिसिटी में बने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे। बता दें कि इस Hospital में गरीब मरीजों के लिए फ्री इलाज की सुविधा होगी।इस कैंसर अस्पताल की नींव 2013 में तत्कालीन PM डॉ मनमोहन सिंह ने रखी थी। यह अस्पताल न्यू चंडीगढ़ के मेडिसिटी में 50 एकड़ भूमि में बनाया गया है। इस पर 663.74 करोड रुपए खर्च किए गए हैं।
बता दें कि यह अस्पताल उतरी भारत का सबसे अत्याधुनिक सुविधाओं वाला कैंसर अस्पताल होगा। यह मरीजों के लिए 300 बेड की व्यवस्था की गई है। इस अस्पताल में पहले चरण की सेवा शुरू कर दी गई है। वहीं अस्पताल के हर एक कार्य पर प्रधानमंत्री कार्यालय की नजर बनी रहेगी। सरकार ने गरीबों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के तहत कैंसर के इलाज पर केंद्र सरकार का विशेष ध्यान है जिससे कि इलाज पर होने वाले मोटे खर्चे से रोगियों को बचाया जा सके।
