Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पीएम मोदी 14 को हरियाणा को देंगे 2 सौगातें:महम में सांसद बोले-हिसार से अयोध्या की पहली उड़ान और यमुनानगर में थर्मल प्लांट बनेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राज्य को दो बड़ी सौगातें देंगे। हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए पहली उड़ान का शुभारंभ करेंगे। साथ ही यमुनानगर में थर्मल प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने यह जानकारी महम में आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में दी।

उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए वक्फ कानून को एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जांगड़ा ने कहा कि पहले वक्फ की संपत्तियों का नाजायज इस्तेमाल हो रहा था। नए कानून से लोगों को उनका अधिकार मिलेगा।

कार्यक्रम में बवानी खेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कपूर बाल्मीकि और महम से दीपक हुड्डा भी मौजूद रहे। भाजपा संगठन सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई। नेताओं ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

Exit mobile version