प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज हरियाणा के पानीपत सेक्टर 13/ 17 में LIC की बीमा सखी योजना की शुरुआत करने के लिए आ रहे हैं। पीएम के आने से पहले ही उस रूट को किले में तब्दील कर दिया गया है, जहां से प्रधानमंत्री गुजरेंगे।

बता दें कि रविवार सुबह से अंसल के गेट 1 से 3 के सामने वाली रोड को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था। दूर- दूर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और नायब सैनी (Nayab Singh Saini) की तस्वीरों वाले होर्डिंग्स लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।

वहीं अंसल के साथ के बिचपड़ी वालों का रास्ता भी ब्लॉक कर दिया गया है। गांव वालों को अंसल से होकर बाहर निकलना पड़ेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए आज संजय चौक से आगे लालबत्ती की तरफ ऑटो नहीं जा सकेंगे। जबकि पानीपत टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर रोडवेज की बसें भी नहीं रुकेंगी। 

हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। 13 जिलों के SP, 40 DSP और करीब साढ़े 3 हजार पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 58 नाके लगाए गए हैं। पंडाल के एंट्री गेट पर 42 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।

PM ने आने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘देशभर की माताओं-बहनों और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में आज दोपहर बाद करीब 2 बजे हरियाणा के पानीपत में बीमा सखी योजना की शुरुआत का सुअवसर मिलेगा। इस दौरान कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करूंगा।’

वहीं PM के दौरे को देखते हुए पानीपत के कुछ स्कूलों ने छुट्‌टी का ऐलान कर दिया है। DC वीरेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि यह प्रशासन के आदेश नहीं हैं। यह स्कूलों का फैसला है, हमें इस पर आपत्ति नहीं है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!