Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में PM मोदी आज हिसारमें भरेंगे हुंकार, क्या बीजेपी के कमजोर दुर्ग को कर पाएंगे दुरुस्त? बागड़ बेल्ट की 23 विधानसभाओं को साधेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली के लिए आज हरियाणा के हिसार पहुंच रहे हैं। हिसार एयरपोर्ट ग्राउंड पर दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री की रैली होगी। प्रधानमंत्री हरियाणा की बागड़ बेल्ट को साधेंगे। इस रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जमीन से करीब 10 फुट ऊंचा मंच तैयार किया गया है।

मोदी की रैली के जरिये भाजपा माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। मोदी के मंच पर बागड़ बेल्ट के 23 उम्मीदवारों को बैठाया जाएगा। यह रैली 23 विधानसभाओं को कवर करेगी। इसमें करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। करीब 4000 वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से स्थल बनाया गया है।

करीब 10 एकड़ में विशाल पंडाल लगाया गया है। मोदी के साथ मंच पर 47 भाजपा नेता व पदाधिकारी रहेंगे। 47 लोगों की लिस्ट के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी धमेंद्र प्रधान, प्रदेश सह प्रभारी बिप्लब देब मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी रैली स्थल पर आने से पहले हिसार एयरपोर्ट पर आएंगे। वह हिसार एयरपोर्ट का भी दीदार करेंगे। इसके अलावा रैली स्थल तक आने के लिए 1 किलोमीटर दूर वाहनों की पार्किंग करवाई जाएगी। रैली में सुरक्षा को लेकर SPG ने रैली स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। हिसार में प्रधानमंत्री की रैली तक नो फ्लाइंग जोन रहेगा।

Exit mobile version