प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर बधाई दी और कहा कि उनका जीवन और संदेश लोगों को शक्ति देता है। प्रधानमंत्री ने अपने बिहार के पटना दौरे की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

उन्होने अपने ट्वीट में लिखा, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर बधाई। उनका जीवन और संदेश लोगों को शक्ति देता है। मैं हमेशा इस तथ्य को संजो कर रखूंगा कि हमारी सरकार को उनके 350 वें प्रकाश उत्सव को चिह्नित करने का अवसर मिला है। पटना यात्रा की कुछ झलकियां साझा की हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर बधाई दी और उन्हें साहस और करुणा का प्रतीक बताया। गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व इस साल नौ जनवरी को मनाया जा रहा है।

बिहार के पटना साहिब में जन्मे गोबिंद राय, गुरु गोबिंद सिंह मानव रूप में सिखों के 10वें और अंतिम गुरु थे। अपने पिता और नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के बाद नौ साल की उम्र में उन्हें गुरु गद्दी में विराजमान किया गया था। इस बीच, गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने दिल्ली में सप्ताहांत के कर्फ्यू के दौरान भक्तों को रविवार को गुरुद्वारों में पूजा करने की अनुमति दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!