प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी 17 सितंबर को जन्मदिन है। वे 74 साल के हो गए हैं। आज 17 सितंबर यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन है। वे अब 75वें साल में प्रवेश कर रहे हैं।

पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा समेत राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य जानीमानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विदेश से भी पीएम मोदी को जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे गए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

राष्ट्रपति मुर्मू की ओर से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘X’ पर लिखा गया, ‘प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है तथा देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।’

आज पीएम मोदी ओडिशा के भुवनेश्वर जाएंगे और महिलाओं के लिए सुभद्रा योजना शुरू करेंगे. प्रधानमंत्री ओडिशा को रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग की 3800 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे. इसके साथ ही बीजेपी आज से सेवा पखवाड़ा मना रही है और रक्तदान शिविर के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाएगी.

ओडिशा के भुवनेश्वर में पीएम मोदी सुबह 11 बजे PMAY-URBAN योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे और बातचीत करेंगे. इसके बाद पीएम भुवनेश्वर में कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन आज है। इस उम्र में भी पीएम मोदी इतने फिट हैं कि लोगों को उनसे स्वस्थ रहने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी डाइट से लेकर लाइफस्टाइल तक में कई ऐसी चीजे हैं जो उन्हें फॉलो करना चाहिए। पर आज हम बात करेंगे उनके द्वारा किए जाने वाले एक खास योगासन के बारे में जिसे करते हुए आपने अक्सर देखा होगा। दरअसल, जब भी प्रधानमंत्री किसी मंदिर पर जाते हैं तो वो भगवान के सामने अष्टांग नमस्कार (Ashtanga Namaskara) करते हुए नजर आते हैं। 

आपने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है और अगर देश सेवा का जुनून हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। हैप्पी बर्थडे पीएम मोदी। डिजिटल भूमि

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!