Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपये

हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं। मौजूदा समय में कई ऐसी योजनाए हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं। 

ऐसे किसानों को सरकार साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देती है। इसी क्रम में 2 अगस्त 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिलेगा, लेकिन क्या आपको 20वीं किस्त मिलेगी या नहीं। इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किसान अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।

दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बार 9.70 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खाते में 20,500 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी होगी जिसे पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से जारी करेंगे।

Exit mobile version