प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के बाद पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वह गुरदासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों, NDRF और SDRF टीम से बातचीत की। अब वह मंत्रियों और अधिकारियों से मीटिंग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद किसानों से बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के बाद पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वह गुरदासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों, NDRF और SDRF टीम से बातचीत की। अब वह मंत्रियों और अधिकारियों से मीटिंग कर रहे हैं।

बैठक में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद हैं। पंजाब की AAP सरकार ने केंद्र से 80 हजार करोड़ रुपए की मांग की है।

इससे पहले PM ने हेलिकॉप्टर से कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद कांगड़ा में आपदा को लेकर एक बैठक की, जिसमें अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें नुकसान की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मीटिंग में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बैठक में मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मंडी, कुल्लू और चंबा जिले के 18 प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी आपबीती सुनी। उन्होंने एक साल की नितिका से भी मुलाकात की, जिसके माता, पिता और दादी की 30 जून को मंडी में बादल फटने से आई बाढ़ में मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने नितिका को पहले टॉफी दी और फिर उसे गोद में उठा लिया।

इससे पहले, 5 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी।

पंजाब बीजेपी के नेता तरूण चुघ ने बताया कि PM ने पंजाब के 19 किसानों की समस्याएं सुनीं। इसमें फाजिल्का, अजनाला समेत अन्य इलाकों के किसान शामिल थे। किसानों ने बाढ़ आने की वजह बताई। उन्होंने बताया कि अब पीएम अफसरों और पंजाब सरकार के मंत्रियों से मीटिंग कर रहे हैं।

चुघ ने कहा कि लोगों ने खुद बताया कि हमारे यहां अवैध माइनिग हो रही है। धुस्सी बांधों की रिपेयर तक नहीं हुई। रेत और बजरी निकाली।

पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का एलान 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और गुरदासपुर में एक बैठक में नुकसान का आकलन किया। इसके बाद उन्होंने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की घोषणा। यह राशि राज्य के पास पहले से उपलब्ध 12,000 करोड़ रुपये के अलावा होगी। इसके अलावा मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की है।

बाढ़ पीड़ितों से मिले पीएम मोदी 
पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के बाद पीएम मोदी ने गुरदासपुर में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों, बाढ़ पीड़ितों और आपदा मित्रों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्हें फोटो प्रदर्शनी के जरिये राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री को बाढ़ की स्थिति के बारे में भी बताया गया। पीएम ने जवानों और आपदा मित्रों के अभियानों की तारीफ की और उनका हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत अन्य भाजपा नेता व अधिकारी मौजूद रहे। सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री मोदी को बाढ़ की वजह से बर्बाद हो चुकी फसलों के बारे में जानकारी दी। वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों ने भी अपना दर्द मोदी के सामने रखा। बाढ़ पीड़ितों से रूबरू होने के बाद पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!