Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी माध्यम :- उपायुक्त सचिन गुप्ता


रोहतक, 5 जून। जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त सचिन गुप्ता व अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार ने आज विकास भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सचिन गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा भावी पीढिय़ों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, हरित वातावरण तथा जलवायु संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा हरित आवरण बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों का आह्वïान करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए, ताकि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान मंजू ग्रेवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे

Exit mobile version