फरीदाबाद के NIT-3 के ब्लॉक-बी में पिटबुल कुत्ते ने सातवीं कक्षा के छात्र पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के हाथ-पैर समेत शरीर पर 16 जगह काट लिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्वजन उसे उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे का इलाज घर पर चल रहा है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

ब्लॉक-बी निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह बीके चौक पर बिरयानी की रेहड़ी लगाते हैं। शनिवार शाम उनका सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा साइकिल लेकर गली में गया था। घर से कुछ दूरी पर वह एक दोस्त के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था।

इसी दौरान मकान मालिक ओम का पिटबुल कुत्ता घर से बाहर निकला और ग्रन्थ पर हमला कर दिया। जितेंद्र का आरोप है कि कुत्ता लगातार बच्चे को काटता रहा। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को बच्चे से अलग कराया। हमले में उसके शरीर पर 16 जगह काटने के निशान आए हैं।

जितेंद्र का आरोप है कि हमले के दौरान कुत्ते के मालिक ने बच्चे को बचाने का प्रयास नहीं किया। हमले के बाद परिजन घायल बच्चे को बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!