Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में दर्दनाक हादसा: खंडहर मकान में खेल रहे 4 बच्चों पर गिरा पिलर; एक की मौत, 3 गम्भीर घायल

हरियाणा के यमुनानगर जिले के बूड़िया क्षेत्र में खंडहर मकान में खेल रहे 4 बच्चे देर रात पिलर गिरने से मलबे में दब गए। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान अमान के रूप में हुई। घायल बच्चों में अब्दुल सोवाग, नेविश और सूफियान शामिल हैं।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक चारों बच्चे खंडहर मकान की बालकनी की रेलिंग पर झूल रहे थे। जिस वजह से पिलर गिरा और चारों बच्चे दब गए। चारों बच्चे एक ही परिवार से हैं। बच्चों की उम्र 7 से 8 साल है। परिजनों के अनुसार हादसे में जो 3 बच्चे घायल हुए हैं, उनमें से एक के सिर में चोट आई है। दूसरे बच्चे के सिर और पैर में चोट आई है। इसके अलावा तीसरे बच्चे के दोनों पैर टूट गए हैं।

घायल बच्चों के मामा राकिब ने मीडिया मे बताया कि हादसा देर रात को हुआ। बच्चों के खेलते वक्त अचानक पिलर गिरा। जिस वजह से बच्चों को संभलने का मौका नहीं मिला। घायल बच्चों का सिविल अस्पताल यमुनानगर में इलाज चल रहा है। बुडि़या पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जिस जगह यह घटना घटित हुई, वहां पर मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। जहां पर प्राचीन काल के बने हुए मकान और खंडहर अभी भी खस्ता हालत में खड़े हैं।

बूडिया थाना प्रभारी नर्सिंग सिंह से मिली जानकारी के अनुसार एक मकान की बालकनी गिरने से 4 बच्चे घायल हो गए। जब ​​उनकी टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक बच्चे की मौत हो चुकी है। मकान काफी पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Exit mobile version