Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में पिकअप ने लोगों को कुचला, 6 की मौत:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बिखरी लाशें, कुछ के 2 टुकड़े हुए; 5 गंभीर घायल

हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने लोगों को कुचल दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के 2 टुकड़े हो गए। ये सभी लोग एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम कर रहे थे।

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस बचाव कार्य में लगी हुई है। मृतकों के शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवाया गया है। वहीं घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।

Exit mobile version