रोहतक के गांव सांगाहेड़ा-काहनौर मार्ग पर बीती शाम खेत में पैदल जा रहे 2 भाइयों को पिकअप ने कुचल दिया। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप ड्राइवर की गिरफ्तारी को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने NH-709 (रोहतक-भिवानी मार्ग) पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की।

गांव सांगाहेड़ा निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा परीक्षित और अंकित सड़क के रास्ते खेतों में जा रहे थे। सांगाहेड़ा-काहनौर रोड पर पैदल ही चल रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में बोलेरो कैंपर (पिकअप) पीछे से आई। ड्राइवर उसे तेज रफ्तार में गलत तरीके से चला रहा था। दोनों को पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि बोलेरो कैंपर ईंट भट्‌ठे का था। इस हादसे में परीक्षित और अंकित दोनों को चोटें आई। एक्सीडेंट के बाद दोनों भाइयों को उपचार के लिए PGI लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षित को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजन और ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भिवानी रोड जाम करके बैठे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!