Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पिकअप और बाइक की हुई टक्कर इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

रोहतक में पुलिस को दी शिकायत में गांव रिटोली निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसका भाई सितेंद्र बाइक पर सवार होकर रोहतक से वापस अपने घर आ रहा था। शाम के समय जब वह रोहतक बेरी रोड गरनावठी मोड़ से थोड़ा आगे पहुंचा तो बेरी की तरफ से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी । जिससे सितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से उसके द्वारा उसे उपचार हेतु पीजीआई रोहतक ले जाया गया।

जहां उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि यह एक्सीडेंट लापरवाही से पिकअप गाड़ी चला रहे अज्ञात चालक द्वारा किया गया है। उक्त पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version