रोहतक, 21 मार्च : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान एसबी-89 योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों को अनुदान पर प्रदान किए गए ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन स्थानीय कार्यालय परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
सचिन गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत जिला में अनुसूचित जाति के किसानों को 9 ट्रैक्टर अनुदान पर देने के लिए लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया गया था। प्रत्येक ट्रैक्टर पर 3 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर सहायक कृषि अभियंता इंजी. विकास कुमार, विषय विशेषज्ञ हरीश कुमार, उद्यान विकास अधिकारी अमित, जीएसटी विभाग से कर निरीक्षक विकास पावडिय़ा सहित संबंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!