रोहतक के पीजीआई ने मौसम के हिसाब से ओपीडी के समय में बदलाव किया है। अब एक सितंबर गुरुवार से ओपीडी सुबह 9 से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलेगी। इससे पहले सुबह 8 बजे शुरू होती थी। मरीजों के ओपीडी पंजीकरण का समय सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा। दोपहर एक बजे तक मरीज कार्ड बनवा पाएंगे। पीजीआई के प्रवक्ता वरुण अरोड़ा ने बताया कि इस बदलाव के हिसाब से ही ओपीडी में डॉक्टर पहुंचेंगे। मरीजों के आने पर परेशानी से बचाने के लिए सफाई कर्मियों को सफाई कार्य सुबह खत्म करने के लिए कहा गया है।
