महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट, MDU-CPAS, गुरूग्राम व संबद्ध महाविद्यालयों में PG पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग आरंभ हो गई है। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि मंगलवार को पहली काउंसिलिंग में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को 7 सितंबर तक एडमिशन फीस भरनी होगी।
सीटें खाली रहने की सूरत में दूसरी काउंसिलिंग के लिए मेरिट लिस्ट 12 सितंबर को लगेगी। 13 सितंबर को काउंसिलिंग होगी। 14 सितंबर तक फीस भरनी होगी। फिर भी कोई सीटें खाली रहती हैं तो 17 सितंबर को तीसरी काउंसिलिंग की मेरिट लिस्ट डिस्प्ले की जाएगी। काउंसिलिंग 20 सितंबर को होगी और 21 सितंबर तक फीस जमा करानी होगी।
रिक्त सीटों का डिस्प्ले 22 सितंबर को होगा। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसिलिंग के लिए मेरिट लिस्ट 23 सितंबर को जारी होगी और काउंसिलिंग 24 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। एडमिशन की कट ऑफ डेट 30 सितंबर होगी। कक्षाएं 15 सितंबर से प्रारंभ होंगी।
MDU के इंस्टिट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (IHTM) में BHMCT में 4 वर्षीय तथा MHMCT पंचवर्षीय पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 8 सितंबर को होगी। IHTM निदेशक डा. संदीप मलिक ने बताया कि BHMCT 4 वर्षीय पाठ्यक्रम में 3 और MHMCT पंचवर्षीय पाठ्यक्रम में 2 सीटें रिक्त हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन किए हुए हैं, वे 8 सितंबर को IHTM में फिजिकल काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। फिजिकल काउंसिलिंग प्रात: 10 बजे से प्रारंभ होगी।

