Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 15 नवंबर को पेट्रोल पंपों की हड़ताल:राजस्थान से लगते इलाकों में सस्ते बॉयो डीजल की अवैध बिक्री से नाराज हैं संचालक

हरियाणा में 15 नवंबर को पेट्रोल पंप हड़ताल पर रहेंगे। राजस्थान से लगते इलाकों में बायो डीजल या बेस ऑयल के नाम पर बिकने वाले तेल से पेट्रोल पंप संचालकों को हो रहा आर्थिक नुकसान हो रहा है। यह बायो डीजल-बेस ऑयल डीजल से प्रति लीटर करीब 30 से 40 रुपए कम में उपलब्ध कराया जा रहा है।


राजस्थान बॉर्डर से लगते गांवों में यह बेचा जा रहा है। आदमपुर क्षेत्र में कुछ लोगों ने गोदाम तक बना लिए हैं, जहां से इसे गांवों में सप्लाई किया जा रहा है। इसके विरोध में ही पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बायो डीजल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने बताया कि गैर कानूनी तरीके से बायो डीजल-बेस ऑयल बेचा जा रहा है, जिससे वाहनों के इंजन खराब होने की आशंका है। इससे प्रदूषण का लेवल भी बढ़ता है। इसकी बिक्री के बारे में सरकार अपनी नीति स्पष्ट करे। इस पर रोक नहीं लगाई तो हम 15 नवंबर से हड़ताल पर जाएंगे।

Exit mobile version