दिन प्रतिदिन की बढ़ती महंगाई के इस दौर में कच्चे तेल को लेकर एक बड़ी खुशखबरी आई है। वह ये कि आने वाले दिनों में कच्चे तेलो की कीमतों में गिरावट देखने को मिलगी। बुधवार को क्रूड Oil मे 4 डॉलर प्रति बैरल से भी कहीं अधिक गिरावट देखने को मिली है। वही बात की जाए तो इस पूरे महीने में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 10% तक की गिरावट दर्ज की गई।
महंगाई के इस दौर में लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। जानकारी के लिए बता दे कि लंदन ब्रोकर्स मैन फंडामेंटल रिसर्च के ग्लोबल हेड ज्योर्गी स्लावोव के अनुसार दुनिया में बहुत सारी जगह ऐसी भी है जहां पर क्रूड Oil उत्पादों की खपत बहुत कम हो रही है, जोकि काफी चिंता बढ़ाने वाली खबर है. बहुत सारी जगह क्रूड Oil के उत्पाद एकत्रित किए गए हैं लेकिन खपत कम होने की वजह से उनकी कीमतों में गिरावट आ रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका में अभी भी क्रूड Oil उत्पादन से संबंधित काफी भंडार जमा है। इस वजह से उत्पादों की कीमत में कमी आ रही है। वहीं दूसरी तरफ उत्पादों की खपत भी बहुत कम हो रही है। दुनिया के बहुत सारे केंद्रीय बैंक ऐसे भी हैं जो महंगाई को कम करने के लिए ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं। ब्याज दरें बढ़ने से तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।
बता दें कि पिछले काफी समय से डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन यदि भारत सरकार कंपनी के साथ समीक्षा बैठक करें तो देशवासियों को इससे राहत मिलती है। तो वहीं डीजल की कीमतें 9 रूपये और पेट्रोल की कीमतें 10 रूपये प्रति लीटर तक कम हो जाएगी. जिससे आम जनता को काफी फायदा होगा।

