रोहतक में उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के गांव मझाारी निवासी विरेंद्र पाल ने सांपला थाने में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वहीं उसके पिता करीब 48 वर्षीय समयदीन पिछले करीब 5 सालों से रोहतक के सांपला में किराए पर रह रहे थे। वहीं गांव रोहद के पास प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। उसके पिता समयदीन 20 सितंबर की रात को अपनी साइकिल पर सवार होकर गांव रोहद की तरफ जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि जब उनके पिता समयदीन H-10 पर सांपला से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक तेज गति व लापरवाही से चला रहा था। जिसके कारण साइकिल सवार समयदीन को टक्कर मारी। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल को राहगीरों ने उपचार के लिए सांपला सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी। वहीं पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि समयदीन के 5 बच्चे हैं, जिनमें से 3 बेटे और 2 बेटियां। जिनके पालन पोषण का जिम्मा भी समयदीन के कंधों पर था।
