Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक थाने में व्यक्ति ने खाया जहर: प्लाट को लेकर था विवाद, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उठाया कदम, PGI में भर्ती

रोहतक स्थित पुरानी सब्जी मंडी पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़े स्वास्थ्य के चलते उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। ‌व्यक्ति की पहचान डेयरी मोहल्ला निवासी करीब 57 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है। जो पुलिस थाने में न्याय के लिए पहुंचा था।

प्राथमिक जानकार के अनुसार प्लाट को लेकर उनका विवाद चल रहा था। जिसके कारण पहले भी दोनों पक्ष पुलिस थाने में जा चुके थे। सुरेंद्र के परिवार वालों का कहना है कि उनका करीब 147 गज का प्लाट डेयरी मोहल्ला में है। इस प्लाट पर पड़ोस के लोग कब्जा करना चाहते हैं। इसी प्लाट को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है।

प्लाट के विवाद में पुलिस थाने में भी शिकायतें दी जा चुकी हैं। आरोपी पक्ष द्वारा सुरेंद्र के परिवार पर नाजायज दबाव बनाया जा रहा था। यहां तक कि आरोपियों ने झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी हुई थी। जिसके कारण वे डरे हुए भी थे। वहीं आरोपियों के परिवार में एक व्यक्ति पुलिस में भी लगा हुआ है। जिसके कारण वे पुलिस के माध्यम से भी दबाव बनवा रहे थे।

इस प्लाट के विवाद को लेकर डीएसपी को भी शिकायत दी हुई थी। जिसके बाद सुरेंद्र व उसके परिवार को पुरानी सब्जी मंडी पुलिस थाने में बुलाया गया था। इसी दौरान सुरेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके कारण उसकी तबियत खराब हो गई। सुरेंद्र को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

सुरेंद्र सिंह ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद वीडियो में पुलिस पर भी उचित कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि झूठे केस में फंसाया जा रहा था। वहीं अब पुलिस वाले उन्हें आधा प्लाट देने की बात कह रहे हैं। जिसे वह कैसे सहन कर सकता है।

Exit mobile version