हरियाणा के रोहतक में लाखों रुपए के नशीले पदार्थ के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी गाड़ी में 47 किलो 200 ग्राम गांजा मिला है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से भागने में सफल रहा। दोनों के खिलाफ लाखनमाजरा थाना में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

ASI अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रोहतक के गांव सैमाण निवासी योगेश व हिसार के गांव चैनत निवासी रीतु अपनी-अपनी गाड़ी में नशीला पदार्थ गांजा लेकर गांव रिढाना धनाना की तरफ जाएंगे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव नांदल के पास नाकाबंदी की। कुछ समय बाद दोनों अपनी-अपनी गाड़ी में सवार होकर आए।

पुलिस टीम ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार युवक को मौके से काबू कर लिया वहीं स्विफ्ट कार गड्‌ढे में चली गई और आरोपी कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।5 लाख का गांजा मिलागिरफ्तार स्कार्पियो गाड़ी सवार की पहचान हिसार के गांव चैनत निवासी रीतु के रूप में हुई है। वहीं मौके पर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी रवि खुंडिया को बुलाया गया। उनके सामने आरोपी की गाड़ियों की जांच की गई। जब स्कारपियो गाड़ी को चेक किया तो उसमें दो सफेद प्लास्टिक के कट्‌टे मिले। जब कट्‌टों को चेक किया तो उसमें से गांजा मिला।इन कट्ट्‌टों का वजन किया तो ये 47 किलो 200 ग्राम मिला। एक कट्‌टे में 24 किलो 570 ग्राम व दूसरे कट्‌टे में 22 किलो 630 ग्राम गांजा मिला। इसकी बाजार में कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!