Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में लोगों को 2026 में मिलेगी मल्टीस्टोरी पार्किंग:हुडा कॉम्प्लेक्स में हो रही तैयार, एलिवेटेड पुल से होगी कनेक्ट

रोहतक निवासियों को हुडा कॉम्प्लेक्स में मल्टीस्टोरी पार्किंग की सुविधा 2026 में मिलने जा रही है। इसके निर्माण को लेकर कार्य तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए गए है। निगम कमिश्नर डॉ. आनंद कुमार ने पार्किंग को लेकर कार्यकारी अभियंता मंजीत सिंह ने रिपोर्ट मांगी है।

निगम कमिश्नर डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि मल्टीस्टोरी पार्किंग बनने के बाद शहरवासियों को एक बेहतर सुविधा मिल जाएगी। इससे शांतमई चौक, हुडा कॉम्प्लेक्स, पालिका बाजार, किला रोड, गोहाना अड्डा मार्किट और फर्नीचर मार्किट में आने लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही इसे एलिवेटेड पुल के साथ कनेक्ट किया जाएगा।

निगम कमिश्नर डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि पार्किंग का कार्य काफी समय से बरसात व अन्य कारणों से बंद पड़ा था, जिसके कार्य को अब आरंभ करवाया जा चुका है। सम्बन्धित एजेन्सी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जा चुके है। यह कार्य रोहतक शहर के लिए मुख्य कार्य है, क्योंकि पार्किंग के बनने से आस-पास के क्षेत्र में जाम से निजात मिलेगी।

निगम कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम पार्किंग के कार्य को मार्च 2026 तक पूर्ण करवाने के लिए प्रयास कर रहा है, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इस कार्य का निरंतर निरीक्षण करते हुए निगरानी की जा रही है। कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया ने बताया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है और समय पर पार्किंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Exit mobile version