Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में लोगों को बंदरों से मिलेगी मुक्ति:नगर निगम ने एजेंसी को सौंपा काम; एक बंदर के लिए मिलेंगे 1400 रुपए

रोहतक सिटी में लोगों को जल्द ही बंदरों से निजात मिलेगी। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि बंदरों की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आमजन से कार्यालय में भी काफी शिकायतें प्राप्त हो रही थी। बंदरों से निजात दिलाने के लिए बंदर पकड़ने के आदेश एजेन्सी को दे दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बंदर पकड़ने के निर्देश दिए गए है। यह कार्य अति आवश्यक है, क्योंकि बंदर घरों, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर काफी उत्पाद मचाते हैं व काट भी लेते है। इससे आमजन को काफी असुविधा होती है।

नगर निगम द्वारा बंदर पकड़ने बारे निविदा आमंत्रित की गई थी। इस दौरान निगम द्वारा एजेन्सी को 1400 रुपए प्रति बंदर के हिसाब से पकड़ने का कार्य आदेश जारी किया गया है। निविदानुसार सम्बन्धित एजेन्सी को ही पकड़े गए बंदरों की देख-रेख, उनके खान-पान, पकड़ने के लिए जाल/पिंजरे, बंदरों के स्वास्थ्य की जांच आदि कार्य करना होगा।

बंदरों को जंगलों में छोड़ने का कार्य भी एजेन्सी का ही होगा। इसके अतिरिक्त जल्द ही बंदर पकड़वाने के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी किया जाएगा, ताकि आमजन उस पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सके।

Exit mobile version