अगर आप भी जालंधर के कैंट ईलाके में रहते है और गोलगप्पे और गन्ने का रस पीने के शौकिन है तो यह ख़बर आपकों झटका देने वाली है कारण कि जालंधर कैंट में गन्ने के रस, गोलगप्पे और बर्फ की बिक्री पर पाबंदी लग गई है।

आम नागरिक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन ने गन्ने का रस, गोलगप्पे तथा बर्फ की बिक्री पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी है। सेनेटरी ब्रांच और टैक्स ब्रांच ने इस बाबत रेहड़ी वालों व दुकानदारों को चेतावनी दे दी है। वहीं कानून का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

कैंट बोर्ड सीईओ ओमपाल सिंह ने बताया कि फ्रूट जूस, लस्सी तथा अन्य खाने पीने वाली वस्तुओं में बर्फ का प्रयोग किया जाता है जो कि सेहत के लिए बहुत ही घातक है। वहीं बताया जा रहा है कि जालंधर कैंट में अन्य राज्य से आने वाले पनीर में भी बर्फ का प्रयोग किया जाता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!