Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक भाजपा जिला संयोजक राजू सहगल के नेतृत्व में लोगों ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम

राजू सहगल निर्वतमान वरिष्ट उप महापौर,नगर निगम रोहतक के नेतृत्व में बूथ नंबर 04 माता मंदिर , पाड़ा मोहल्ला,वार्ड नंबर 17, पप्पू

हलवाई वाली गली ,रोहतक में सुना गया। राजू सहगल को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नई जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यक्रम में मोदी जी ने देश वासियों को अपने संबोधन में वोकल फॉर लोकल का प्रचार कर सभी से अपील की , कि वे स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करे और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे।

उन्होंने पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुवात कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ लगाने की लोगो से अपील भी की ।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, जिलामंत्री आशा शर्मा,प्रदेश सचिव बहन रेनू डाबला, पार्षद सुरेश किराड़,ज्योत्सना रोहिल्ला, संजीव भारद्वाज, डॉक्टर धर्मवीर सोहेल,चाचा नाथी,धर्मेंद्र गुगलानी,एडवोकेट महाराज सिंह,पिंकी दुआ,प्रिय कपूर,कमल ढींगरा,रिंकू कपूर,दीवान ,मदन सहगल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version