रविवार 26 मार्च की रात नवीन जयहिन्द अपने दिल्ली कार्यक्रम से रोहतक वापिस लौट रहे थे तो इस्माइल पुल के पास उन्हें दो युवक मिले जिनका हरियाणा रोडवेज की बस से टकराकर एक्सीडेंट हो गया था और वे गम्भीर रूप से घायल थे। आस-पास खड़े लोग उनकी वीडियो बनाने में लगे हुए थे। जयहिन्द ने तुरन्त उन्हें काइनोस हॉस्पिटल जो कि खेड़ी सांध बाई पास पर स्थित है लेकर पहुंचे ओर उनका इलाज शुरू करवाया। साथ ही घायल युवकों के परिजनों से सम्पर्क साधने की कोशिश की ताकि वे जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंच सके। इसके बाद वह पुलिस भी पहुंच गई।
जयहिन्द ने बताया की घायल हुए युवकों में से एक जिसका नाम सोनू S/O मेद (गांव मोखरे से) व एक काला (गांव मडोधी से) था। दोनों मोटरसाइकिल पर बाबा हरिदास के मेले में झाडोदा जा रहे थे लेकिन रास्ते मे बस से टकराकर उनका एक्सीडेंट हो गया।
जयहिन्द ने इस पर जनता के लिए एक सन्देश देते हुए कहा कि अगर कोई इस तरह से सड़क और गंभीर रूप से घायल युवक मिले तो उसकी वीडियो न बनाकर सबसे पहले उसे हॉस्पिटल में पहुंचाने का काम करें। क्योंकि सड़क पर घायल युवक आपका दोस्त या रिश्तेदार भी हो सकता है।

