Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सिंचाई विभाग के झगड़े में पिस रही जनता; दफ्तर में नवीन जयहिंद ने लगाया ताला तो कुर्सी लगाकर बाहर बैठे XEN, सुरक्षा की मांग की

रोहतक में शहर के सिंचाई विभाग के एक्सईएन रामविलास ने अपने काम के लिए कुर्सी मेज दफ्तर के बाहर लगा दी है। क्योंकि उनके दफ्तर पर नवीन जयहिंद ताला लगा कर चले गए। लेकिन एक्सईएन का हिम्मत नहीं हो रहा है कि वो अपने कार्यालय का ताला खोल सके। उन्होंने बताया कि विभाग कर्मचारी और आला अधिकारी जयहिंद के साथ मिलकर मुझे प्रताड़ित कर रहे है। इसके साथ ही कहा कि इस मामले को लेकर आला अधिकारियों को शिकायत दी गई है। उन्होंने अपने जान की खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

बता दें कि सिंचाई विभाग एक्सईएन और नवीन जयहिंद के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्हें मजबूरन कार्यालय के बाहर कुर्सी लगाकर बैठना पड़ा। क्योंकि उन्हें धमकी मिली थी कि जब तक सुपरिटेंडेंट के कमरे का ताला नहीं खुलेगा। तबतक एक्सईएन के कमरे का ताला बंद रहेगा। वहीं सिंचाई विभाग में डिप्टी सुपरिटेंडेंट के कमरे को एक्स ई एन ने बंद करवा दिया है। जिसकी वजह से इस विवाद ने जन्म लिया है और विभाग के बहुत से कर्मचारी एक्सईएन रामनिवास पर यह आरोप लगा रहे हैं कि वह उन्हें प्रताड़ित कर और एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देता रहता है।

सिंचाई विभाग की आपसी लड़ाई में जनता पिसने के लिए मजबूर है। विभागीय झगड़े के चलते किसानों को न तो नहरी पानी मिल पा रहा है और न ही उनके दूसरे काम हो पा रहे हैं। इससे आहत किसानों ने बुधवार को नवीन जयहिंद के साथ सिंचाई विभाग के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। किसानों के काम नहीं होने को लेकर यहां काफी देर हंगामा हुआ।

बता दें बुधवार को गढ़ी निवासी पूर्व सैनिक प्रदीप सिंचाई विभाग पहुंचे। नवीन जयहिंद व कुछ ग्रामीण भी उनके साथ थे। यहां अपनी समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीणों को कार्यालय पर ताला लगा मिला। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट बाहर कुर्सी पर बैठे मिले। ग्रामीणों को कार्यालय पर ताला लगा कर्मचारी के बाहर बैठे होने का पता लगा तो वे बिफर पड़े।

ग्रामीणों ने कहा कि वे कई-कई दिनों से अपने काम के लिए घूम रहे हैं।इसके बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। किसान परेशान हैं। कर्मचारी कार्यालयों के बाहर कुर्सी डाले बैठे हैं। किसानों के हंगामे की जानकारी मिलते ही विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना एसई तक पहुंची तो वे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों व एसई के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यही नहीं नवीन जयहिंद ने अपना परना एक्सईएन के कार्यालय के बाहर लपेटते हुए कहा कि हमने भी यहां ताला लगा दिया है। जब तक लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होता, ताला नहीं खुलेगा।

Exit mobile version