Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बैरिकेडिंग तोड़ मेले में घुसे लोग:3.90 करोड़ ने लगाई डुबकी; महाकुंभ नगर बना दुनिया का सबसे बड़ा जिला

महाकुंभ नगर एक बार फिर विश्व का सबसे बड़ा जिला बन गया। आज प्रयागराज की आबादी साढ़े 4 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। मंगलवार को अभी तक 3.90 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। इसमें अगर जिले की आबादी करीब 70 लाख जोड़ ली जाए, तो प्रयागराज में एक दिन की संख्या 4.60 करोड़ रिकॉर्ड की गई।

ऐसे में आबादी के लिहाज से विश्व के सबसे बड़े शहर टोक्यो को भी प्रयागराज ने पीछे छोड़ दिया। इससे पहले मकर संक्रांति पर भी 4.20 करोड़ लोगों के साथ प्रयागराज विश्व का सबसे बड़ा जिला बनने का रिकॉर्ड बना चुका है।

वहीं, शास्त्री ब्रिज पर बैरिकेrडिंग तोड़कर लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुल से डायरेक्ट नीचे उतरने लगे।

उधर, महाकुंभ के सेक्टर- 19 के बालक नंदन दास के शिविर में आग लगी। रसोई में खाना बनाते समय यह हादसा हुआ। आग से कुर्सी और रसोई में रखा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

आज प्रयागराज की सड़कें-गलियां फुल हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि पार्किंग या स्टेशन से संगम पैदल आना पड़ रहा। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पुलिस रोक दे रही है। 20 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। संगम से 15 किमी तक का एरिया जाम है।

Exit mobile version