Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में CET का फर्जी पोर्टल बनाने वाले गिरफ्तार:2 फतेहाबाद-कुरुक्षेत्र और 3 UP के; HSSC ने पोर्टल बंद कराया, अकाउंट फ्रीज

हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी पोर्टल बनाने वाले 5 आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 3 आरोपी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और 2 आरोपी कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद के रहने वाले हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। पोर्टल गोरखपुर से ही चल रहा था।

शुक्रवार को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के मेंबर भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 4 जून को फर्जी पोर्टल बनाने की सूचना मिली थी। हमने तुरंत सेक्टर-20 स्थित साइबर थाने में इसकी शिकायत दी। पोर्टल पर जो OR कोड था, वह भी साथ में बंद कर दिया गया है। साथ ही उस बैंक अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है। कोई उसमें से पैसे नहीं निकलवा पाएगा।

वहीं DCP सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है। ठगों ने 29 मई को CET का फर्जी पोर्टल बनाया था। पोर्टल पर छात्रों से कुछ जरूरी जानकारी लेकर फीस जमा करवाई और रजिस्ट्रेशन दिखा दिया। इन्होंने 77 लोगों से 22 हजार रुपए ठगे। 14 लाख के फर्जीवाड़े वाली बात गलत है।

अक्सर ऐसे पोर्टल गलत जानकारी देते हैं कि इतने लाख लोग यहां विजिट कर चुके हैं, ताकि गूगल सर्चिंग में आ जाएं। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों ने पहली बार इस तरह की ठगी की है या ये लोग किसी गैंग के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

Exit mobile version