भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक मामला तेजी से सुर्खियां बटोरे हुए है, जी हां! पवन सिंह ने अंजली राघव नाम की एक अदाकारा संग स्टेज में अश्लील हरकत कर दी, जब यह वीडियो पब्लिक की नजरों में आया तो लोग पवन सिंह पर आरोप लगाने लगे, असली बवाल तो तब मचा जब अंजली राघव ने भी पवन सिंह पर आरोप लगाना शुरू कर दिया, उन्होंने यह भी फैसला ले लिया कि अब वे भोजपुरी इंडस्ट्री में कभी काम नहीं करेंगी, वहीं अब पवन सिंह ने खुद अंजली राघव के आरोपों पर अपना बयान दिया है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
पूरे सोशल मीडिया पर अंजली राघव और पवन सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह के पास खड़ी अंजली राघव की कमर पर वे टच कर रहें हैं, जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, जहां पवन सिंह के फैंस अंजली राघव को ही गलत कहने लगें, वहीं बहुत से लोग पवन सिंह को भला बुरा कहने लगे, इसके बाद जब अंजली राघव ने अपने वीडियो में बताया कि पवन सिंह की ये हरकत उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई थी, लेकिन वे कुछ कर नहीं सकीं, उनके इस वीडियो के बाद और अधिक हंगामा मच गया।
अंजली राघव ने कहा कि वे अब भोजपुरी इंडस्ट्री में कभी काम नहीं करेंगी, अंजली राघव को सपोर्ट करने वाले लोग सोशल मीडिया पर बायकॉट पवन सिंह की मांग भी करने लगे। वहीं जब ये मामला इतना अधिक बढ़ गया तो अब पवन सिंह ने खुद अंजली राघव से माफी मांग ली है। जी हां! पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “अंजली जी व्यस्त शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव नहीं देख पाया, मुझे जब इस बात की जानकारी हुई तो मुझे बुरा लगा, मेरा आपके प्रति कोई भी गलत इंटेंशन नहीं था, क्योंकि हम लोग कलाकार हैं, इसके बावजूद भी यदि हमारे किसी भी व्यवहार से आपको तकलीफ हुई है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं।” पवन सिंह ने अपने पोस्ट में साफ कह दिया है कि उनका अंजली राघव के साथ किसी भी तरह का बुरा इंटेंशन नहीं था, और यदि अंजली राघव को बुरा लगा है तो वे माफी मांग रहें हैं, अब देखना होगा कि अंजली राघव पवन सिंह के इस पोस्ट पर क्या प्रतिक्रिया देंगी।
