Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में लगातार 5 दिन से धरना प्रदर्शन पर डटे पटवारी और कानूनगो: आज अर्बन स्टेट विभाग के पटवारी और कानूनगो भी हुए धरने में हुए शामिल

दी पटवार एवम् कानूनगो एसोसिएशन रोहतक आज लगातार 3 जनवरी से राज्य कार्यकारणी के आह्वान पर लगातार धरना प्रदर्शन पर डटे रहे आज अर्बन स्टेट विभाग के पटवारी और कानूनगो साथियों ने भी धरने में शामिल होकर भाई चारे को मजबूती दी और कहा की वो अब लगातार अपने पटवार भाईचारे के साथ मांगे पूरी ना होने तक बैठे रहेंगे इसके अलावा आज हर्ष वर्धन उप प्रधान बार एसोसिएशन रोहतक,सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग राजबीर सिंह जी व अन्य एसोसिएशन ने समर्थन किया इसके अलावा सर्व कर्मचारी संघ से जगपाल सांगवान सतपाल सिवाच ओम प्रकाश राम निवास खेमचंद ओम प्रकाश कादियान रमेश राठी रोडवेज विभाग से जितेंद्र लlकड़ा व अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया और आश्वासन दिया की वह हर हाल में आपके साथ खडे है ।

पटवारियों ने कहा की हम लगातार 3 जनवरी से सरकार से हमारी मांग कर है की जल्द से जल्द हमारी वेतन विसंगतियों और अन्य जायज मांगों का समाधान किया जाए नहीं तो राज्य कार्यकारणी के आह्वान पर इस धरना प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन धरना में बदला जाएगा ।धरना पर महम,सांपला,कलानौर,लखनमजरा, रोहतक के सभी पटवारी कानूनगो साथी मौजूद रहे ।

धरना प्रदर्शन के चलते तहसील में सारे काम ठप हो गए है भूमि से जुड़े कार्य व डॉमिशियल इनकॉम सर्टिफिकेट के कार्य ठप हो गए है आज तहसील कार्यालय में आमजन बहुत परेशान रहा रजिस्ट्री कार्य बहुत धीमा होने से राजस्व कोश में काफी हानि हुई जिसकी जिमेदार सरकार स्वयं है अगर सरकार पटवारियों की मांगों को जल्द नहीं मानती है तो सरकार को इसका बहुत खामियाजा भुगतना पड़ेगा इस मौके पर समस्त जिला भर से सभी पटवारी और कानूनगो धरना सथल पर पुरजोर जोश के साथ अपनी मांगो के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहेंगे

Exit mobile version