Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

इंडिगो फ्लाइट में यात्री को मारा थप्पड़; विरोध में आ गए सभी यात्री

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जोकि फ्लाइट का विजुअल लग रहा है। जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट का है। जिसमें आप देख सकते हैं कि, एक परेशान व्यक्ति को एक थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही यात्री ने परेशान व्यक्ति को थप्पड़ जड़ा, साथी यात्रियों ने उन्हें जमकर फटकार लगाईं। अब जानकारी सामने आ रही है कि, पिटाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है।आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इंडिगो का विमान जब मुंबई में उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी एक पीड़ित यात्री को अचानक घबराहट का दौरा पड़ा। वह रोने लगा और गलियारे में टहलते हुए विमान से उतारने की अपील करने लगा। इससे फ्लाइट में हड़कंप मच गया और उड़ान भरने के लिए तैयार यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित विमान की गैलरी में इधर-उधर घूम रहा था और क्रू उसे समझाने की कोशिश कर रहा था।हालांकि, इसी दौरान एक अन्य यात्री ने पीड़ित को थप्पड़ मार दिया। वहां मौजूद यात्रियों ने इसका विरोध किया और पूछा कि उसने उसे थप्पड़ क्यों मारा। इस पर आरोपी ने जवाब दिया कि मुझे परेशानी हो रही थी। आरोपी की पहचान हाफिजुल रहमान के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। इंडिगो ने यात्री के साथ हुए व्यवहार पर एक बयान जारी किया है और कहा है कि उसे विमान में हुई मारपीट की घटना की जानकारी है। इस तरह का अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हम अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और सम्मान से समझौता करने वाले किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं।वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि ऐसे लोगों को उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर देना चाहिए। ऐसी घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। आखिर कोई किसी को सिर्फ इसलिए कैसे पीट सकता है क्योंकि वह परेशान है?

Exit mobile version