Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दुखद – माता-पिता जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन करने गए, घर पर 1 साल का मासूम उसी पानी में डूबा

Bahadurgarh: गांव साखौल में जलभराव से परेशान ग्रामीण बुधवार दोपहर रोड जाम कर विरोध कर रहे थे। वहीं, एक घर में भरे पानी में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान गोलू पुत्र राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने इत्तफाकिया मामला दर्ज किया है। ग्रामीणों ने बताया कि वेस्ट जुआ ड्रेन और गांव सांखौल के पास नाला बारिश होने से ओवरफ्लो हो गया है। इससे इंदिरा काॅलोनी के सैकड़ों घरों व गलियों में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया।

इस पर गांव से बाहर रोड जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया। राहुल व उनकी पत्नी घर में बेटे गोलू को चारपाई पर सोता छोड़ प्रदर्शन करने चले गए। घर में भी पानी जमा था। कुछ देर बाद बच्चा जागा तो वह पानी में डूब गया। राहुल व उनकी पत्नी घर लौटी तो बच्चे को इस हालत में देख आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version